बाँदा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन पहुँचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,गिनाया भाजपा सरकार का 9 साल का काम और उपलब्धियां

प्रबुद्ध सम्मेलन पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,भाजपा के 9 साल के हुए कामों को बताया,बोले-2024 में भाजपा की पुनः बहुमत की सरकार बनेगी।

बाँदा,यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को मुख्यालय बाँदा के दौरे पर रहें। डिप्टी सीएम शहर के एक निजी मैरिज हाल में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे।जहाँ पर उन्होंने बताया कि 2024 में भाजपा पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज कराएगी।समाजवादी पार्टी समेत अन्य राजनैतिक पार्टियाँ परिवार वाद और जनता को गुमराह करने का काम करती हैं।भाजपा 2024 में भारी बहुमत की देश में सरकार बनाएगी।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रबुद्ध सम्मेलन में सम्मलित हुए।जहाँ दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मलेन का उद्घाटन किया।और वहाँ पर उन्होंने केंद्र सरकार की 9 वर्षों में हुए काम काज एवं उपलब्धियों को दर्शाया।उन्होंने कहा कि यह सरकार अब तक की पहली मजबूत सरकार है,जिसने सबसे अधिक काम किए हैं। गरीबों को आवास दिया।हर घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाया है। अभी हर घर जल योजना का कार्य भी चल रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि 2024 में सरकार इस बार 400 सीट लेकर आएगी।हमें पूरा भरोसा है,जनता हमारा साथ देगी।उधर अन्य पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और साथ ही अन्य पार्टियां परिवारवाद का काम करती है। जनता को गुमराह करती है लेकिन भाजपा सरकार ने आज तक किसी भी व्यक्ति को गुमराह नहीं किया है।सरकार लोगों के साथ खड़ी है।

यह सरकार कदम कदम पर साथ चलने वाली सरकार है। 2024 में फिर एक बार भारी बहुमत से विजय मिलेगी।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाँदा में भारतीय जनता पार्टी को लोगों ने बड़ा समर्थन दिया है।आगे भी बाँदा के लोगों से यही अपेक्षा रहेगी।मैं कई जगहों पर गया हूंँ,लेकिन बाँदा जैसे भारतीय जनता पार्टी के समर्थक कहीं नहीं दिखे।यहाँ पर लोग इतनी गर्मी में भी भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सांसद आर के सिंह पटेल,सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी,नरैनी विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष व नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु,देवराज गुप्ता,निर्भय सिंह मोंटी ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का किया स्वागत, इस मौके पर अध्यक्ष संजय सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह,जगराम सिंह,रामपाल साहु, बालमुकुंद शुक्ला,मनोज जैन,राजकुमार राज़ आदि मौजूद रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form