बाँदा,उमेश कुमार।कमिश्नरी मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर ग्राम गोयरा मुगली में रविवार को फ्री हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया,जिसमें ग्रामीणों को फ्री एडवाइज एवं फ्री दवाइयां वितरित की गईं।कैम्प में बाँदा के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.जे.विक्रम सिंह एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ.तनवीर हुसैन ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी।कैम्प में लगभग 60 मरीजों का हेल्थ परीक्षण किया गया।गाँव वालों ने आंखों की समस्याएं,पैरों में दर्द,बुखार,कमजोरी श्वास संबंधी परेशानी तथा अन्य सामान्य बीमारियों को लेकर चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के बाद उन्हें आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराईं।
डॉ.जे.विक्रम सिंह ने बच्चों के स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जबकि डॉ.तनवीर हुसैन ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने और नियमित हेल्थ जांच कराने का सुझाव दिया।कैम्प में फहीम खान अशरफ अनीश मुश्ताक अली सानिया खान संगीता हुसैन हसीना रुखसाना हाकिम रफीक तौफीक आरिफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपने हेल्थ का परीक्षण कराया और हेल्थ परामर्श प्राप्त किया।ग्रामीणों ने फ्री हेल्थ कैम्प के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैम्प गाँव में हेल्थ सर्विसेस की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कैम्प के सफल एवं कारगर आयोजन में स्थानीय लोगों एवं समाजसेवियों का भी पूरा सहयोग रहा।
