बाँदा,उमेश कुमार।चित्रकूट धाम कमिश्नरी मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर कहला गाँव (ग्राम पंचायत हटेटी पुरवा) में निःशुल्क हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।कैम्प में क्षेत्र के लोगों ने बहुत संख्या में पहुंचकर अपना हेल्थ टेस्ट कराया तथा फ्री की दवाओं का लाभ उठाया।कैम्प में प्रसिद्ध चाइल्ड स्पेश लिस्ट डॉ.जे.विक्रम सिंह व डॉ.तनवीर हुसैन ने मरीजों का हेल्थ टेस्ट कर ज़रूरी सलाह दिया।इस दौरान लगभग 100 मरीजों का फ्री हेल्थ टेस्ट किया गया,जिनमें 45 बच्चे शामिल रहे।चिकित्सकों ने मरीजों को फ्री दवाएं एवं सिरप वितरित किए।कैम्प में विशेष रूप से बुजुर्ग मरीजों की संख्या अधिक रही।
डॉक्टरों ने बच्चों,महिलाओं एवं बुजुर्गों के हेल्थ की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी।फ्री ट्रीटमेंट सुविधा मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने चिकित्सकों के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।शिविर के सफल एवं कारगर आयोजन में कंपाउंडर पंचम निषाद एवं ग्राम प्रधान ओम प्रकाश का विशेष सहयोग रहा।
उनके प्रयासों से ग्रामीणों को गाँव में ही बेहतर हेल्थ सर्विसेस उपलब्ध हो सकीं।हेल्थ टेस्ट कराने वालों में रानी देवी (75 वर्ष),कल्ली देवी (80 वर्ष),सरजू भाई (55 वर्ष) अवधेश पाल (30 वर्ष),किरण यादव (5 वर्ष), सोनम निषाद (5 वर्ष),पप्पू निषाद (30 वर्ष),रेनू (35 वर्ष) दिनेश मास्टर (45 वर्ष),शिव प्रसाद (58 वर्ष) तथा रामचरन (45 वर्ष) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रोगी शामिल रहे।
