चहितारा गाँव में फ्री हेल्थ कैम्प का आयोजन,40 ग्रामीणों की हुई जांच


बाँदा,उमेश कुमार।चित्रकूट धाम कमिश्नरी मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित चहितारा गाँव में सोमवार को फ्री हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कैम्प में बच्चों,बुजुर्गों एवं अन्य ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।कैम्प में शहर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.जे.विक्रम सिंह एवं चिकित्सक डॉ.तनवीर हुसैन ने मरीजों का परीक्षण किया।फ्री हेल्थ कैम्प के दौरान करीब 40 मरीजों की जांच की गई,जिनमें अधिकांश बुजुर्ग एवं सामान्य रोगों से पीड़ित ग्रामीण शामिल रहे।बच्चों की संख्या अपेक्षा कृत कम रही।चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनकर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरत के अनुसार फ्री में दवाइयां और सिरप वितरित किए।कैम्प में पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी जानकारी भी दी गई।इसके साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को उपयोगी उपहार भी प्रदान किए गए।

हेल्थ जांच कराने वालों में सुशीला देवी (75 वर्ष),राकेश कुमार (35 वर्ष),रानी देवी (75 वर्ष),बबली (50 वर्ष) सावित्री बाई (55 वर्ष) और टीकू यादव (5 वर्ष) सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे,जिन्हें फ्री जांच एवं दवाइयों का लाभ मिला।आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग दूरी,संसाधनों की कमी अथवा अन्य कारणों से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं।ऐसे में गांव स्तर पर हेल्थ कैम्प आयोजित कर लोगों को उनके घर के निकट ही चिकित्सकीय परामर्श,जांच और ट्रीटमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गाँव में आयोजित ऐसे हेल्थ कैंपस् से उन्हें काफी सुविधा मिलती है और उपचार के लिए शहर जाने की आवश्यकता भी कम हो जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form