पंचम बड़े मंगलवार पर महाराणा प्रताप चौक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,हुआ विशाल प्रसाद वितरण


बाँदा,राजेश राज गुप्ता।चित्रकूट धाम मंडल मुख्यालय में समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया समय-समय पर कोई न कोई धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन करते रहते हैं,रक्षाबंधन होली दीपावली दशहरा मिलन के आयोजन उनके द्वारा किया जाना निर्धारित है इसके अलावा और भी बीच में पढ़ने वाले तीज त्यौहार एवं धार्मिक महत्व के तिथियों पर श्याम मोहन धुरिया आयोजन करने से नहीं चूकते, इसी क्रम में ज्येष्ठ महीने के पंचम बड़े मंगलवार के पुण्य अवसर पर मुख्यालय के महाराणा प्रताप चौराहे में एक बड़ा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।धार्मिक आस्था और जनसेवा से जुड़े इस आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भगवान हनुमान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त किया तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

आयोजन में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सहभागिता की।अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने वाला बताया।आयोजन शत प्रतिशत सफल बनाने में मंदिर के महंत अरुण दास श्याम आयुष चौरसिया,जय करण सिंह सूर्यकुमार शुक्ला द्विवेदी विकास कुमार,लाला भैया,उदयभान सिंह तथा कार्यक्रम संयोजक युवराज सिंह और अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय योगदान दिया।आयोजन के मध्य श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा का खास ध्यान रखा गया।आयोजकों ने कहा कि बड़े मंगलवार के अवसर पर आयोजित ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम लोगों को सेवा,सहयोग और सद्भाव का संदेश देते हैं।उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की अपनी मुहिम दोहराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form