बाँदा,उमेश कुमार।सोमवार को मुख्यालय के निकट स्थित दरदा गांव में एक फ्री हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हेल्थ परीक्षण कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।कैम्प में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.जे विक्रम सिंह एवं डॉ.तनवीर हुसैन ने करीब 100 रोगियों का हेल्थ परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।कैम्प के दौरान रोगियों को फ्री दवाइयों का वितरण किया गया।साथ ही बच्चों को विभिन्न उपहार भी दिए गए जिन्हें पाकर उनके चेहरे खुशी से खिलकर मुस्कान बिखेरने लगें।ग्रामीणों ने डॉक्टरों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा का सराहनीय उत्कृष्ट कार्य बताया।
हेल्थ परीक्षण कराने वालों में आशा राकेश टिंकू भैयालाल लल्लू मुन्नी बाई कुलदीप संध्या सिंह दुनिया देवी चुन्नू कालका यादव सहित अन्य ग्रामीण भी शामिल रहे।सभी ने अपने अपने हेल्थ की जांच कराकर ज़रूरी डॉक्टरी सलाह प्राप्त की।ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे फ्री हेल्थ कैंप गांवों में अल्टरनेटिव रूप से आयोजित होते रहने चाहिए,जिससे ग्रामीणों को अच्छी हेल्थ सुविधाएं मिल सकें।फ्री हेल्थ कैंप का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को सुलभ एवं फ्री हेल्थ सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
