जिलाधिकारी के अगुवाई में हीट वेब राहत अभियान जारी डॉक्टरों ने राहगीरों को पिलाया शरबत एवं शीतल जल

बाँदा,उमेश कुमार।जबरदस्त गर्मी के बीच आम राहगीरों को राहत पहुंचाने के मकसद से जिलाधिकारी अमित आसेरी की अगुवाई में चलाए जा रहे शीतल जल एवं शरबत अभियान के तहत रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा जजी चौराहे पर आम राहगीरों के लिए शीतल जल शरबत,पेठा,लाहौरी जीरा व जलजीरा का वितरण किया गया।अभियान में मौजूद डॉक्टरों ने खुद अपने हाथों से आम राहगीरों को ठंडे पेयजल एवं पेठा से नवाजा और सेवा की मिशाल कायम की।इस दौरान भारी संख्या में आम राहगीरों मरीजों के परिजनों,मुवक्किलों एवं सामान्य नागरिकों ने गर्मी की झुलसन से राहत महसूस की।

कार्यक्रम में डॉ.शबाना रफीक डॉ.जे.विक्रम,डॉ.अशोक गुप्ता डॉ.नरेंद्र गुप्ता,डॉ.विनीत सिंह डॉ.प्रज्ञा प्रकाश एवं डॉ.राहुल उपाध्याय सहित अनेकों चिकित्सक मौजूद रहे।मीडिया से रूबरू होते हुए डॉ.शबाना रफीक व डॉ.नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी अमित आसेरी के अगुवाई में जनहित में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है,ताकि जबरदस्त गर्मी में आम जनमानस को राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज सेवा के इस कार्य में आगे बढ़कर सहयोग कर रहे हैं और निरन्तर यह जनहित अभियान जारी रहेगा


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form