बाँदा: विश्व जल दिवस पर स्वच्छता अभियान व चित्रकला प्रतियोगिता


बाँदा,विश्व जल दिवस 2026 के मौके पर इंस्टीट्यूट फॉर वाटर एंड क्लाइमेट इनिशिएटिव्स (IWCI) द्वारा नवाब टैंक में स्वच्छता अभियान एवं “जल और लैंगिक समानता”विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता की गई आयोजित।कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से शुरू होकर 4 घंटे तक चला,जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों,युवाओं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता को महत्व देना,जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा जल संकट का महिलाओं और लड़कियों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को उजागर करना था।स्वच्छता अभियान में प्रतिभागियों ने सक्रिय योगदान देते हुए एक साथ सामुदायिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।अभियान में एस.डी.सेवा संस्थान की सक्रिय सहभागिता रही।संस्थान की सचिव प्रीती साहू ने आम लोगों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण का आह्वान किया,साथ ही समाज में जल के प्रति अपनी जिम्मेदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने जल और लैंगिक समानता के मुद्दे पर अपने विचार कलात्मक रूप में प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता में आस्था गुप्ता ने प्रथम तथा मयंक कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।निर्णायक ग्रुप में दीपाली ओमर और अंजू दमेले शामिल रहीं।कार्यक्रम के दौरान आशा कुटार द्वारा कठपुतली का शो प्रस्तुत कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।IWCI की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशंसा गुप्ता ने जल स्रोतों की नियमित सफाई और संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने को कहा।

                        रिपोर्ट: उमेश कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form