बाबा बागेश्वर महाराज की हनुमंत कथा के तीसरे दिन धधकी श्रद्धा व भक्ति की ज्वाला

भव्य दिव्य दरबार में 3 लाख  श्रद्धालुओं नें लगाई अर्जी

बाँदा,मवई बाईपास चौराहे पर आयोजित महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम द्वारा सुनाई जा रही भव्य-दिव्य हनुमंत कथा के तीसरे दिन श्रद्धा एवं भक्ति की ज्वाला धधक उठी।लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के कारण पूरा विशाल पंडाल राममय हो गया।जहाँ पंडाल के अंदर और सड़कों तक केवल श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहें थे।कथा के दौरान महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमान जी के अतुलित बल और भगवान राम के प्रति अद्भुत भक्ति और उनके जीवन प्रसंगों का सजीव वर्णन किया जहाँ प्रत्येक श्रद्धालुजन के हृदय में भक्ति की भावना प्रचलित होने लगी। अयोध्या के हनुमान गढ़ी से आए संत राजूदास महाराज एवं योगी सत्यनाथ की प्रभावमयी मौजूदगी ने पंडाल के अंदर आध्यात्मिक ऊर्जा को परवान चढ़ा दिया।

रविवार को श्रद्धालुओं के बीच मुख्य आकर्षण "दिव्य दरबार" रहा,जहाँ आस्था और विश्वास का अद्भुत व सजीव संगम देखने को मिला। बागेश्वर महाराज ने अपनी अलौकिक शक्तियों एवं मंत्र चिकित्सा के द्वारा सैकड़ों भक्तों की पुरानी व्याधियों,कष्टों एवं भूत प्रेत बाधाओं का शमन किया।दिव्य दरबार में जब बागेश्वर महाराज श्री ने भक्तों को उनसे बिना पूँछे ही उनकी समस्याओं को उनके पर्चों पर उकेरा,तो लोग उनकी दिव्य सिद्धियों को देखकर चकित रह गए।करीब 7 लाख  श्रद्धालुओं की इस भीड़ के बीच कई पीड़ितों ने अपनी पीड़ा से मुक्ति का विशेष अनुभव किया,जिससे पूरे भक्तिमय माहौल में एक सकारात्मक,दिव्य व चमत्कारिक ऊर्जा व्याप्त हो गई।मवई बाईपास के चारों तरफ केवल श्रद्धालुओं की भारी भरकम भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थीं।

इस भव्य-दिव्य आध्यात्मिक महाकुंभ में क्षेत्र की अनेक प्रमुख हस्तियों ने उपस्थित होकर व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया।इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल,मानिकपुर के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला,पूर्व बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी एवं महानगर प्रचारक सक्षम विशेष रूप से शामिल रहे।साथ ही बबेरू चेयरमैन विवेकानंद गुप्ता,पूर्व चेयरमैन विनोद जैन और भारी संख्या में गणमान्य श्रद्धालुओं की उपस्थिती ने कथा के उत्साह को चार गुना कर दिया।मवई बाईपास चौराहे पर लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी और भक्तिपूर्ण वातावरण ने इस दिव्य हनुमंत कथा को अद्भुत व चिरस्मरणीय बना दिया।


                                       राजेश राज गुप्ता

                                                 एडिटर

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form