बाँदा में चढ़ा तिरंगे का खुमार
जगह-जगह तिरंगा यात्रा शुमार
तिरंगा यात्राओ से लोग हुए आकर्षित,लगा रहें हैं अपने-अपने घरों में तिरंगा
बाँदा,आज हर-घर तिरंगा की गूंज हर गली,हर गांव,हर शहर में है,हर-घर तिरंगे से शोभायमान हो रहे हैं,तिरंगा खुशी और शान से लोग अपने-अपने घरों में लगा रहे हैं,मानों एक लहर सी चल पड़ी है,शहर-शहर और गली-गली और गांव-गांव में तिरंगे के दीवाने टोलियाँ बनाकर पैदल मार्च कर रहे हैं,सरकारी महकमा हो,सहकारी समितियां हो,गैर सरकारी संगठन हों, व्यापारी हों,किसान हों, मजदूर हों, गरीब हों,अमीर हों सभी आज तिरंगे के दीवाने बन गए हैं,सभी के अंदर देश भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है,सारी समस्याएं सारे मुद्दे तिरंगे के जुनून में फीके पड़ गए हैं,तिरंगे के दीवाने अपनी गली,शहर,मोहल्ले तथा गांव से निकल रहे हैं,हाथों में तिरंगा लिए हुए हृदय में देशभक्ति का जज्बा लिए हुए और भारत माता की जयकारा लगाते हुए मानो किसी आजादी के दीवानों से कम नहीं है आजादी उन्होंने नहीं देखी परंतु तिरंगे की शान में अब मर मिटने को तैयार है।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा के हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत व्यापार मंडल नें तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया। जिसका नेतृत्व सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें किया।इस आकर्षक यात्रा में हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों पर जुलूस के रूप में गाजे -बाजे के साथ व्यापारियों नें बाजारों और मोहल्लों में भ्रमण किया, व्यापारी विशेष उत्साह व जज्बे से सराबोर दिख रहे थे, जिन्होंने अपने साथियों एवं आम जनता को जागरूक किए जाने का कार्य किया।भाजपा ने 9 से 15 अगस्त तक हर-घर तिरंगा अभियान प्रायोजित किया है, जिसके अंतर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच जिले में चार लाख परिवारों के घरों पर तिरंगा फहरानें का सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने संकल्प लिया है,जिसे पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध होकर योजनाबद्ध तरीके से अभियान को अंजाम तक पहुंचा रहें हैं।
बांदा जिले में सभी स्कूल कॉलेज पुलिस विभाग होमगार्ड विभाग सरकारी विभाग, राजनैतिक दल समाजसेवी एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण तथा प्रशासनिक अधिकारी सभी अपने अपने स्तर से तिरंगा यात्रा आयोजित कर रहे हैं साथ ही घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
पक्षी बचाओ आंदोलन के प्रणेता एवं प्रमुख समाज सेवी शोभाराम कश्यप भी अपने स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय तिरंगा वितरण समिति के माध्यम से लोगों में तिरंगा के प्रति अलख जगा रहे हैं वैसे वैसे वह इस कार्य को पिछले 30 वर्षों से अंजाम देते चले आ रहे हैं परंतु वह वर्तमान के इस हर घर तिरंगा अभियान में कूद पड़े हैं और दिन रात एक कर के तिरंगा झंडा वितरण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
बांदा में तिरंगा अभियान के जनक शोभाराम कश्यप ने अपने पक्षी बचाओ आंदोलन एवं तिरंगा वितरण अभियान में पहले से ही न्यायाधीशों अधिवक्ताओं अध्यापकों विद्यार्थियों महिलाओं युवाओं एवं व्यापारियों को जोड़ रखा है और आज वह इस हर घर तिरंगा अभियान में मतवाले होकर कार्य कर रहे हैं।आज होमगार्ड की तिरंगा यात्रा में उन्होंने कमांडेंट के साथ यात्रा का नेतृत्व किया और अपनी हुंकार से वहां उपस्थित जन समुदाय में राष्ट्रभक्ति का जोश भर दिया। समाजसेवी शोभाराम कश्यप के साथ राष्ट्रीय तिरंगा वितरण समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे,जिनमें समाजसेवी रिजवान अली,इरशाद खान एवं आदिल बिलाल विशेष रुप से उपस्थित रहे।
व्यापारियों की तिरंगा-यात्रा अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता संतोष गुप्ता,नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,व्यापारी एवं समाजसेवी भाजपा नेता अमित सेठ भोलू आदि बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के नेतागण एवं महिलाएं भी शामिल रहीं।