जिला चिकित्सालय बाँदा में महिला कल्याण विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कन्या जन्मोत्सव गोदभराई एवं अन्नप्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे भी ब्रजेश पाठक, उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने शिरकत कर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।
बाँदा,जिला चिकित्सालय में महिला कल्याण विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कन्या जन्मोत्सव गोदगराई एवं अन्नप्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार रामकेश निषाद जलशक्ति राज्यमंत्री आर के सिंह पटेल सांसद प्रकाश द्विवेदी विधायक सदर सुनील सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर मजिस्ट्रेट क्षेत्राधिकारी सदर जिला प्रोबेशन अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के बाल विकास परियोजना अधिकारी रामप्रकाश धमेन्द्र कुमार व प्रवासी महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी प्रमुदयाल राजीव सिंह श्रीमती रमा साहू श्रीमती दीपमाला श्रीमती अलका शुक्ला भी उपस्थित हुईं।
उप मुख्यमंत्री द्वारा गोदभराई व अन्नप्राशन कराया गया तथा जिला अस्पताल में आज जन्मी 5 बच्चियों का केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया एवं बच्चियों की माता व परिवारजनों को बधाई पत्र नेम प्लेट बेबी केयर किट तथा पालना वितरित किया गया एवं कन्या जन्मोत्सव पर महिलाओं को बधाई दी गयी।