युवती को बंधक बनाकर 22 दिन तक किया दुष्कर्म,पीड़िता ने एसपी अभिनंदन को दिया प्रार्थना पत्र,पैलानी थाना पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने का लगाया आरोप,एसपी ने जाँच कर कार्रवाई का दिया भरोसा।
बाँदा,पैलानी थाना क्षेत्र में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।पत्र में बताया है,कि आरोपी ने उसको बंधक बनाकर 22 दिन तक दुष्कर्म किया,साथ ही पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया गया है। पैलानी थाना क्षेत्र की महिला ने एक युवक पर बंधक बनाकर 22 दिन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
महिला ने आरोपी युवक पर साथी के साथ तमंचे की नोंक पर जान से मारने की धमकी देकर ले जाने की बात बताई है। वहीं,पैलानी पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का भी आरोप लगाया है।पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पैलानी थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया।उसमें बताया,कि पति मुंबई में मजदूरी करता है।वह घर में तीन बच्चों के साथ रहती है।आरोप है कि पिछले वर्ष 22 दिसंबर 2022 की रात आरोपी दीवार कूदकर घर में घुसा था। उसके शोर मचाने पर मोहल्ला के लोग आ गए।इस कारण आरोपी भाग निकला था।
अगले दिन 23 दिसंबर को जब वह खेत पर जा रही थी।इसी दौरान आरोपी युवक अपने साथी के साथ पहुँच गया।इसके बाद तमंचे की नोंक पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे बाइक पर ले गया।जहाँ पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।अगले दिन बोलेरो से एक घर में ले गया,जहाँ पर उसे बंधक बनाकर रखा।जहाँ 23 दिसंबर से 15 जनवरी तक उसके साथ दुष्कर्म किया।16 जनवरी को उसके घर के बाहर छोड़ गया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला ने बताया,कि मेरे लापता होने पर सास ने बच्चों को संभाला और पति व पुलिस को सूचना दी थी।एसपी ने मामले की जाँच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।