एबीवीपी पदाधिकारियों ने ध्येय यात्रा पुस्तक सीडीओ गौरव सिंह सोंगरवाल को भेंट किया

महाराजगंज,आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) की स्थापना वर्ष 1949 से लेकर वर्तमान तक के सफर पर आधारित ध्येय यात्रा पुस्तक को एबीवीपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समाज के विशिष्ट व्यक्तियों,बुद्धिजीवियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भेंट कर संगठन की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार  कर रहे हैं।

इसी क्रम में महाराजगंज के जिला संगठन मंत्री संदीप स्वरूप एवं विभाग संयोजक अवधूतेश्वर् ने महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गौरव सिंह सोंगरवाल को ध्येय यात्रा पुस्तक भेंट किया।

इस मौके पर एबीवीपी के नगर सह मंत्री प्रशांत तिवारी एवं धनघटा तहसील विस्तारक मयंक मणि त्रिपाठी मौजूद रहें।


एबीवीपी महाराजगंज के नगर सह मंत्री प्रशांत तिवारी ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों से आग्रह किया,कि वे ध्येय यात्रा पुस्तक को अवश्य पढें।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form