केन और चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने से बाँदा में बढ़ा, बाढ़ का खतरा
15 से ज्यादा गांवों का संपर्क मार्ग बंद,जिलाधिकारी बोले-केन का जलस्तर अभी खतरे के निशान से दूर
बाँदा,बरियारपुर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण केन और चंद्रावल नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है।दोनों नदियां खतरे के निशान से कुछ सेंटीमीटर ही दूर हैं।जलस्तर बढ़ने से 15 से ज्यादा गांवों का संपर्क मार्ग बंद हो गया है। तहसील क्षेत्र के पैलानी सिंधन कला मार्ग के तुर्री नाला का पुल में बाढ़ का पानी आ गया है।
इसके चलते सिंधनकला, लसडा़, बसधरी, गुरुगवां, अदरी आदि गांव के संपर्क मार्ग बह गए है। ग्रामीण पड़ेरी, मरझा होते हुए करीब 10 किलोमीटर का सफर तय कर पैलानी डेरा आ रहे हैं। पड़ोहरा गांव में चंद्रावल नदी के बाढ़ से पड़ोहरा रपटा जलमग्न हो गया है।इससे बिजली व्यवस्था बंद हो गई है। साथ ही आने-जाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पड़ोहरा,भाथा,नांदादेव, शिवरामपुर, गौरी, अमारा, बरेहरटा, शिवरामपुर आदि गांव के गांव के लोग नाव न चलने से परेशान हैं।खपटिहाकला में किसानों के खेतों में पानी घुस गया है।इसके चलते संपर्क मार्ग बंद हो जाने से छनिहन डेरा, छनिहनडेरा, शिवपाल डेरा, दिप्पा डेरा के लोग परेशान हैं।
गांव के निवासियों ने बताया की बाढ़ के चलते परेशानी हो रही है।नाव के सहारे आ-जा रहे हैं,वहीं जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया,कि बरियारपुर बांध का पानी छोड़े जाने से केन का जलस्तर बढ गया है।परन्तु अभी केन का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे है।
खपटिहा कला गाँव में कृषि कार्य व लोगों को अन्य कार्य के लिए आने जाने के लिए 2 नाव लगाई गई है।घाट पर राजस्व व पुलिस विभाग को लगाया गया है।सभी अधिकारी नजर बनाए हुए है।किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
बढे हुए जलस्तर की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने संबंधित अफसरों को पूरी तरह से सतर्क कर दिया है और उनसे समय समय पर स्थिति की पूरी जानकारी लेते जा रहे है और हर संभव प्रयास में लगे हुए हैं, कि कोई अप्रिय बात न हो।
बरियारपुर बांध से पानी छोड़ा गया,जिस कारण जलस्तर बढ़ा हुआ है लेकिन अगर बाँदा की केन नदी के खतरे के निशान की बात करें,तो जिला प्रशासन द्वारा सटीक पुष्टि करते हुए रिपोर्ट जारी किया है,उसमे केन नदी का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे बताया गया है।
निगरानी टीम:बरियारपुर बांध
जिलाधिकारी के निर्देशन में सुरक्षा हेतु घाट व तट पर शिफ्ट वार राजस्व वा पुलिस विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी के निर्देशन में,प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है और समय-समय पर संबंधित अधिकारी मौके पर निरीक्षण कर रहे हैं।