द्रौपदी मुर्मु विजयी,जीता राष्ट्रपति चुनाव
नई दिल्ली:राजग प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मु ने 483299 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को 293423 वोटों से हरा दिया है,जबकि यशवंत सिन्हा को मिले 189876 वोट, द्रोपदी मुर्मु भारत की 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी,वह देश में अनुसूचित जनजाति(आदिवासी)वर्ग से पहली राष्ट्रपति बन रही है।द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों का वोट मिला तथा 17 विपक्षी सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की,जिसका सीधा लाभ मुर्मु को मिला।औपचारिक घोषणा के बाद दिल्ली में उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है,जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य कैबिनेट और राज्यमंत्री द्रोपदी मुर्मु को जीत की शुभकामनाएं प्रदान करेंगे।पूरे देश में मुर्मु की शानदार जीत पर जश्न का माहौल है।