राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा कुशवाहा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को पत्र लिख कर दी बधाई

        सावित्रीबाई फुले महिला अधिकार संघ की

राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा कुशवाहा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को पत्र लिख कर दी बधाई

महिलाओं पर हो रही हैवानियत का भी उठाया मुद्दा

राष्ट्रीय अध्यक्ष:उमा कुशवाहा

बांदा,साबित्री बाई फुले महिला अधिकार संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा कुशवाहा नें नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को पत्र लिख कर भारत के प्रथम नागरिक का गौरव महिलाओं को दोबारा मिलने पर बधाई देते हुए,देश में महिलाओं व लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न, बलात्कार, हिंसा की बढ़ती घटनाओं को रोकने की मांग की है। 

श्रीमती उमा कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष साबित्री बाई फुले महिला अधिकार संघ नें भारत में दूसरी बार निर्वाचित महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को बधाई देते हुए पत्र में लिखा कि आज़ादी के 75 साल बाद भी देश में महिलाओं व बालिकाओं के लिए वाइलेंस फ्री माहौल सरकार नहीं बना सकी है। 

श्रीमती कुशवावहा नें कहा आज बांदा जिले के नरैनी कोतवाली में एक हृदयविदारक घटना प्रकाश में आई 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया।

19 जुलाई को देवरिया जिले के बेलुआर घाट गाँव में एक महिला के प्राइवेट पार्ट में डंण्डा डाल दिये जाने की घटनाओं नें पूरी नारी समाज को झकझोर कर रख दिया है। उम्मीद है कि महामहिम ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की कार्ययोजना बनायेगी ।

इन्होंनें कहा एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर 16 मिनट में एक महिला के साथ बलात्कार होता है। हर चार घंटे में एक महिला की तस्करी की जाती है और हर चार मिनट में एक महिला अपने ससुराल वालों के हाथों क्रूरता का शिकार होती है। राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं व लड़कियों के साथ क्रूरता के मामले को सूचीबद्ध किया जाए तो निश्चय ही हमारे रौंगटे खड़े हो जाएंगे।जोकि बहुत शर्मनाक विषय है।

महिलाओं की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है। देश की आधी आबादी की गरिमा से संबद्ध मामला विचारणीय है।आजादी के 75 वर्ष बाद भी व्यवस्थाएं महिला सुरक्षा को लेकर कितनी संजीदा है,अक्सर मीडिया की सुर्खियां बन कर उभरते दुष्कर्म के मामले कहानी बयां करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form