भूगर्भ जल जागरूकता अभियान
(16 जुलाई - 22 जुलाई)
बाँदा:प्रदेश में भूगर्भ जल के महत्व के प्रति जन-मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष 2012 से प्रत्येक वर्ष दिनांक 16 जुलाई से 22 जुलाई के मध्य भूगर्भ जल सप्ताह का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है।भू-जल जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल ने जनपद के सम्बन्धित विभागों को दिनांक 16 जुलाई से 22 जुलाई,2022 में भूजल सप्ताह का सफल कार्यक्रम कराये जाने की अपेक्षा की है।
जिसका मुख्य विचार बिन्दु ‘‘जन-जन तक जल पहुंचाना है,जल संरक्षण अपनाना है’’।उन्होंने जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड पर विशेष रूप से जनसामान्य की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से केन्द्रीय संस्थानों,प्रतिष्ठानों,गैर सरकारी संगठनो एवं स्वयंसेवी संस्थाओं,शिक्षण संस्थाओं, कृषि विज्ञान क्लब, पर्यावरण, शिक्षा केन्द्र, शिक्षामित्र,आंगनबाडी केन्द्र, जल उपभोक्ता समितियां,रेजीडेन्ट वेलफेयर सोसायटी,भारतीय उद्योग परिसंघ एवं बिल्डर एसोशिएशन इत्यादि को व्यापक सहभागिता के साथ उक्त अवधि में भूजल सप्ताह का सफल कार्यक्रम कराये जाने की अपेक्षा की जाती है।

