चित्रकूटधाम बाँदा सहित परिवहन निगम में
13 अधिकारियों के तबादले
चित्रकूटधाम बाँदा के नए आर एम राजीव कुमार होंगे
लखनऊ : चित्रकूटधाम बाँदा सहित परिवहन निगम के 13 अधिकारियों के तबादले शासन स्तर पर तत्काल प्रभाव से कर दिए गए हैं,जिसमें 4 आर एम, 4 ए आर एम,5 एस एम के हुए तबादले। आर एम मनोज पुंडीर आगरा से लखनऊ मुख्यालय भेजे गए,आर एम अशोक कुमार चित्रकूट धाम से आगरा भेजे गए,आर एम मनोज त्रिवेदी हरदोई से प्रयागराज भेजे गए,आर एम परवेज़ खान अलीगढ़ से मुरादाबाद भेजे गए,ए आर एम मुकेश कुमार चन्दौली से एस एम प्रयागराज बने,ए आर एम अपराजित श्रीवास्तव लखनऊ मुख्यालय से आर एम हरदोई बने,ए आर एम विमल रंजन कैसरबाग से आर एम अयोध्या बनाए गए,ए आर एम राजीव कुमार लखनऊ मुख्यालय से आर एम चित्रकूट धाम भेजे गए,एस एम केपी सिंह चित्रकूट धाम से मुख्यालय लखनऊ भेजे गए,एस एम राहुल चौधरी सहारनपुर से गाज़ियाबाद भेजे गए,एस एम गौरव पांडे नोएडा से सहारनपुर भेजे गए, जबकि एस एम मनोज कुमार गाज़ियाबाद से नोएडा भेजे गए।एस एम राजीव आनंद प्रयागराज से कानपुर भेजे गए।