भारी जुलूस के रूप में शहर से निकले माँ दुर्गा के विमान,केन नदी में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन,भक्तों ने माँ दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई।
बाँदा,भारी जुलूस के रूप में शहर से निकले माँ दुर्गा के विमान,केन नदी में हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन।जगह जगह पर माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की लोगों ने उतारी आरती और हुई पुष्पों की बारिश जगह जगह लोगों ने स्टाल लगाकर भंडारा कराया,जहाँ श्रद्धालु गण प्रसाद ग्रहण करते हुए नजर आए,वहीं गगनचुम्बी माता के जयकारों से भक्तीमय हुआ पूरा शहर।
इसके पूर्व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने विमानों को टोकन वितरण करके किया रवाना।केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने नवयुवक समाज के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।बैंड बाजे और रंग गुलाल के बीच शहर भ्रमण को निकले दुर्गा प्रतिमाओं के विमान।
जिसमें श्रृद्धालु गण देवी माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के आगे रंग बिरंगे परिधान पहने हुए नाचते गाते झूमते चल रहे थें।जगह-जगह लोगों ने स्टाल लगाकर किया भंडारा और दम से बांटा गया हलवा-पूड़ी।दुर्गा प्रतिमाओं के विमान शहर के महेश्वरी देवी चौक,चौक बाजार,अमर टॉकीज,जामा मस्जिद मार्ग,जिला चौराहा एवं कचहरी होते हुए केन नदी घाट को पहुंचे,जहाँ पर जय जय अंबे जय जगदंबे के गगनचुम्बी महा जयकारों के बीच हुआ विसर्जन।
जिला प्रशासन ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े एवं पुख्ता इंतजाम किए।भारी संख्या में पुलिस बल को किया गया तैनात,जहाँ ड्रोन कैमरों से लगातार की जा रही है निगरानी।अराजक तत्वों पर निगरानी हेतु सर्विलांस टीम,एसओजी,सामान्य पुलिसकर्मी, इन्टेलीजेंस तथा स्थानीय अभिसूचना ईकाई समेत सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को किया गया सक्रिय,ताकि उनपर 24 घण्टे की जा सके माकूल निगरानी।शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित एवं सुचारु रुप से संचालित किए जाने हेतु अतिरिक्त यातायात पुलिस कर्मियों को भी किया गया तैनात।
Tags
Astha(आस्था)