बाँदा,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल की बढ़ती हुई लोकप्रियता के चलते विरोधी दलों में खलबली मच गई है।यहाँ कुछ महीनों से सुनील सिंह पटेल लगातार जनता की समस्याओं से रूबरू हो रहें हैं और जन चौपाल एवं समाधान दिवसों के माध्यम से जनता के बीच उनका सीधा संवाद एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण लोगों में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है,जिसके चलते उनके राजनैतिक कद का ग्राफ अचानक बढ़ा हुआ नजर आने लगा,जोकि विरोधियों को अनखने लगा है, जिसके फलस्वरूप साजिशे ए आम होने लगीं और उनको बदनाम करने का सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।
उधर,बबेरू क्षेत्र के निवासी संदीप पटेल,जो खुद को सांसद कृष्णा पटेल का प्रतिनिधि एवं सरदार सेना का जिलाध्यक्ष बताते हैं,ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल पर आरोप लगाते हुए लिखा है,कि ग्राम करहुली निवासी बन्ने सिंह जो जिला पंचायत अध्यक्ष के खास हैं,नें मुझे जान से मारने की धमकी दी है।इसके अलावा उनके द्वारा अनर्गल कमेंट के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल की राजनीतिक छवि को खराब करने का कुत्सित प्रयास किया गया है।
जिसके चलते जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें रविवार को प्रेस वार्ता की और मीडिया के सामने उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए पूरा मामला रखा और बोलें,कि हम बन्ने सिंह को जानते ही नहीं।और यदि किसी की फोटो हमारे साथ है,तो हम इसमें क्या कर सकते हैं?हम राजनैतिक व्यक्ति हैं।बहुत से कार्यक्रमों में फोटो खिंचती है और तमाम लोग होते हैं।उन्होंने मीडिया से आग्रह किया,कि आरोप लगाने वाला शायद मीडिया से भी जुड़े है,इसलिये आप लोग मामले की खुद जांच करके,सत्यता की परख कर लें।