इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट का दुबई में अवार्ड पाकर बाँदा का नाम रोशन कर अपने वतन लौटीं शालिनी गुप्ता
बांदा,इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट का अवार्ड पाकर दुबई में बांदा का नाम रोशनकर अपने वतन लौटीं शालिनी गुप्ता
बांदा शहर के रामलीला मैदान के सामने सिनरेला ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती शालिनी गुप्ता दुबई में जाकर इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट का अवार्ड पाकर अपने देश के साथ-साथ अपनी कर्मभूमि बांदा का नाम रोशन कर दुबई में अपने देश के मान-सम्मान का जो झंडा फहराया है,उनकी इस उपलब्धि के लिए देश ही नहीं बांदा शहरवासियों के लिए गौरव की बात हैl
शहर के मढिया नाका निवासी कैलाश चंद्र गुप्ता की पुत्री श्रीमती शालिनी गुप्ता ने ग्रेजुएशन कर ब्यूटी पार्लर संचालन की जो राह पकड़ी और उस राह में अपने दम पर दिन रात एक कर जो मेहनत की उसका परिणाम यह है,कि सिनरैला ब्यूटी पार्लर शहर में ही नहीं बल्कि आस पास के शहरो के प्रसिद्ध ब्यूटी पार्लरो की गिनती में गिना जाता हैं।शालिनी गुप्ता की एक उपलब्धि और यह भी है,कि इन्होने स्टार भारत के टीवी शो राधा कृष्ण में लीड हीरो कृष्ण(सुमेध) पर अपने मेकअप का हुनर दिखाया है और इसी हफ्ते दुबई का टूर पूरा कर परदेश में अपने देश और शहर का नाम रोशन कर सकुशल अपने शहर वापसी की हैं।समस्त शहरवासियों की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य कामनाएँ की जा रहीं हैंl