बालिका दिवस :किशोरियों को जीवन कौशल व डिजिटल लर्निंग एवं वोकेशनल कौशल पर सिखाएं गुर

जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किशोरियों को जीवन कौशल व डिजिटल लर्निंग एवं वोकेशनल कौशल पर सिखाएं गुर।

चित्रकूट,राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर यूपी के जनपद चित्रकूट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्व० रघुवीर प्रसाद कन्या इण्टर कालेज,पहाडी मे संस्था जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति,वात्सल्य लखनऊ तथा फोरम फार एडवान्सिंग वुमन एजेन्डा के संयुक्त तत्वाधान मे किया गया।

इस कार्यक्रम के अर्न्तगत बालिकाओं तथा किशोरियो को 5 अलग अलग ग्रुप मे बाँटकर टास्क दिया गया।प्रथम ग्रुप की फैसिलेटर चित्रा गुप्ता ने किशोरियो पर आधारित जीवन कौशल तथा डिजिटल लर्निंग और वोकेशनल कौशल पर समझ विकसित करते हुए सभी प्रतिभागियो को बताया,कि जीवन कौशल हमे व्यक्तिगत तथा समाजिक जीवन में नैतिक विकास, समय प्रबंधन,आत्म उन्नत जीवन जैसे क्षेत्रो मे सफल होने पर हमारी मदद करता है।

आदित्य मिश्रा द्वारा द्वित्तीय ग्रुप को फैसिलिटेट करतें हुए जीवन कौशल तथा डिजिटल लर्निंग और वोकेशनल कौशल पर विस्तार से बताते हुए कहा, कि डिजिटल लर्निंग जो आनलाइन लर्निंग के अन्र्तगत आती है,महामारी के बाद से काफी लोकप्रियता हासिल की है।डिजिटल संसाधनो का उपयोग करने मे हमे बहुत सावधानी बरतना चाहिए,अगर इनका उपयोग सावधानी पूर्वक नही किया गया तो हमे नुकसान भी उठाना पड़ सकता है,इसलिए हमे इससे सम्बन्धित कानूनों की जानकारी बहुत ही आवश्यक है।

प्रधान अध्यपिका वन्दना गुप्ता द्वारा बालिका दिवस के उपलक्ष्य में पास्को अधिनियम के बारे मे बालिकाओं को बताया,सभी प्रतिभागियो को एक-एक गुब्बारा दिया गया।गुब्बारे के उपर न्यूज पेपर की हेडलाइन्स जो पास्को अधिनियम तथा 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियो पर हो रहे शोषण से सम्बन्धित थी।प्रतिभागियो को पास्को एक्ट तथा महिलाओं से संबंधित कानून की जानकारी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम देते हुए बताया,कि यदि कोई आप के साथ अभद्र व्यवहार करता है,तो आप उसका विरोध करें और तुरंत इस घटना की जानकारी अपने माता पिता को दे साथ ही महिला हेल्प लाइन 181 या 1090 पर भी सूचित करे।इसमे आपकी जानकारी गुप्त रखकर आरोपी पर तुरंत कार्यवाही की जायेगी।

उपरोक्त पाँचो ग्रुप की गतिविधियो के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था सचिव भाई शंकर दयाल ने हमें अपनी लडकियो को पढ़ा लिखा कर इतना सशक्त बनाएं,कि उन्हे अपने हर अधिकारो की जानकारी हो और वह अपने अधिकारो के लिए लड़ सके। लडकियो का विवाह 18 वर्ष से पहले न करें,उन्हें पढ़ने लिखने का भरपूर मौका दें,आज के समय मे लडकिया लडको से हर क्षेत्र मे आगे हैं।बाल संरक्षण अधिकारी सौरभ सिंह ने सभी ग्रुप के विजेता प्रतिभागियो को क्राउन लगाकर सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया।

कार्यकम के अन्त में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाडी़ के डा० विनोद सिंह तथा अनिल सिंह ने कन्या भ्रूण हत्या के विषय में विस्तार पूर्वक बताया तथा लडकियोँ द्वारा पोस्टर बैनर के साथ बाल विवाह,बाल यौन शोषण के जागरूकता नारा लगाते हुए रैली निकाली।कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी सौरभ सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से डा० विनोद सिह,डा० सुधीर सिंह तथा विद्यालय के अध्यापक राजकरन गुप्ता,चित्रा गुप्ता, रजनी,अनुराधा,पवन सहित लगभग 500 प्रतिभागी शामिल रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form