हिंदू रक्षा दल नें कवि उदय राज सिंह को सराहा

हिंदू रक्षा दल के मीडिया प्रभारी शिवम द्विवेदी ने कवि उदयराज सिंह को सराहा।

लखनऊ,हिंदू रक्षा दल के मीडिया प्रभारी शिवम द्विवेदी ने जनपद हरदोई के अधिवक्ता,जो वर्तमान मे कवि के रूप मे विख्यात हो रहे उदय राज सिंह (उदय) की सराहना करते हुए कहा,कि कवि उदयराज सिंह की काव्य रचनाओं का कैनवास बेहद विराट और विशाल है,जिससे लोक जीवन  सम सामयिक रूप से प्रभावित होता है तथा लोक चेतना को नई दृष्टि भी मिलती है। ताकि नयी मान्यताओं को स्थापित किया जा सकें।

इनकी कविताओं में ऐसी स्थापनाएं देखी जा सकती हैं।उदयराज सिंह वस्तुष्ठि दृष्टि सम्पन्न कवि हैं।रचनाकार उदयराज की काव्य रचनाओं का कैनवास इतना विराट है,कि जीवन में विभिन्न पक्षों,स्थितियों और यहाँ तक कि अपने समय को उनके कविताओं में देखा जा सकता है। इसलिए वे एक अच्छे कवियों में शुमार किए जाते हैं। 

इनकी कविताओं पर एक नजर

करो कृपा महान देव,सृष्टि के सनातनी।

महेश्वरा अतुल्य शक्ति-बोध के महाधनी।।

अचूक है त्रिकाल दृष्टि नेत्र तीन लाल हैं, 

भुजंग नाग वंश के शरीर पे कराल हैं।

अखण्ड भष्म से रमी सुदेह है दिगम्बरा, 

त्रिदेव-ईश शंकरा,त्रिदेव-ईश शंकरा।।

हिंदू रक्षा दल के समस्त पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कवि उदयराज सिंह को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form