5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार।
बाँदा,थाना बिसंडा के एक ग्राम में अभियुक्त द्वारा बच्ची से दुष्कर्म का किया गया था प्रयास।पीड़िता के फूफा का ड्राइवर है अभियुक्त,खाना खाने के लिए आया था पीड़िता के घर।अभियुक्त पर पूर्व में भी दर्ज है कई मामले।
पुलिस अधीक्षक बांदा : अभिनंदन
पूरा मामला बाँदा जिले के बिसंडा थाने के एक गाँव का है,जहाँ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र व क्षेत्राधिकारी बबेरु राकेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में 26 दिसंबर 2022 को थानाध्यक्ष बिसण्डा व उनकी टीम द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
फाइल फोटो अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मी निवास मिश्राविदित हो,कि अभियुक्त चुन्नू निषाद पुत्र स्व0 विश्वनाथ निषाद उम्र करीब 42 वर्ष नि0 ग्राम सिन्धूतारा मजरा जरौली थाना असोथर जनपद फतेहपुर,पीड़िता के फूफा का ड्राइवर है,जो कि 25 दिसंबर 2022 को खाना खाने पीड़िता के घर आया।तभी आँगन में बच्ची को पाकर उसने बच्ची को अपने पास बुला लिया और अश्लील हरकतें करने लगा तभी बच्ची की माँ वहाँ आ गई और उनके चिल्लाने पर वह बच्ची को छोड़कर भाग गया।इस संबंध में पीड़िता की माँ की तहरीर पर थाना बिसंडा पर मु0अ0सं0 464/22 धारा 376-AB व 5(ड)/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। आज 26 दिसंबर 2022 को अभियुक्त चुन्नू निषाद पुत्र स्व0 विश्वनाथ निषाद नि0 ग्राम सिन्धूतारा मजरा जरौली थाना असोथर जनपद फतेहपुर को बबेरु तिराहा थाना बिसंडा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
▪️चुन्नू निषाद पुत्र स्व0 विश्वनाथ निषाद उम्र करीब 42 वर्ष नि0 ग्राम सिन्धूतारा मजरा जरौली थाना असोथर जनपद फतेहपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष आनन्द कुमार
2. का0 सौरभ पाण्डेय
3. का0 रोहित यादव
4. म0आ0 प्रिंयका यादव
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 464/22 धारा 376-AB व 5(ड)/6 पाक्सो एक्ट थाना बिसण्डा जनपद बांदा
2.मु0अ0सं0 161/2014 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना असोथर जनपद फतेहपुर
3 .मु0अ0सं0 162/14 धारा 10 यूपी गुण्डा एक्ट थाना असोथर जनपद फतेहपुर
4. मु0अ0सं0 60/2011 धारा 395/504/506 थाना असोथर जनपद फतेहपुर
5. मु0अ0सं0 22/2004 धारा 325/323/504 भादवि थाना असोथर जनपद फतेहपुर
6. मु0अ0सं0 23/2004 धारा 3/25 ए एक्ट थाना असोथर जनपद फतेहपुर 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार।