लखनऊ,दो संविदा कर्मियों ने गर्लफ्रेंड के शौक पूरे कराने के लिए एक व्यापारी से 15 लाख रुपए लूट लिए,आरोपियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए 8 महीने तक रेकी की,पुलिस का कहना है कि करीब 80 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आरोपियों की बाइक को ट्रेस किया। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
यूपी की कैपिटल लखनऊ में पुलिस ने ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिन्होंने अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के शौक पूरे कराने के लिए लूट की और वारदात को अंजाम दिया,पुलिस का कहना है,कि गिरफ्तार दोनों आरोपी सरकारी दफ्तर में संविदाकर्मी हैं,जिन्होंने 8 महीने तक शहर के एक व्यापारी की रेकी की और उसके बाद उसे लूट लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,गिरफ्तार आरोपियों ने लखनऊ पुलिस को बताया है,कि उन्होंने अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे खर्च उठाने के लिए लूट को अंजाम दिया।इसके लिए शहर के एक व्यापारी से उन्होंने 15 लाख रुपए लूटे,पुलिस का कहना है,कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों नें करीब 8 महीने तक व्यापारी का पीछा किया।
आरोपियों ने व्यापारी के बारे में पूरी जानकारी जुटाई,इसके बाद मौका पाकर व्यापारी से 15 लाख रुपए लूट लिए,इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने करीब 80 कैमरे खंगाले,जिसके बाद ही घटना का सुराग लग सका,पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।