82 साल की उम्र में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने ली अंतिम साँस
लखनऊ,समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया,वे 82 साल के थे,मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण,ब्लड प्रेशर की समस्या और साँस लेने में तकलीफ के चलते 2 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहाँ उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी।
मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा,उनके पार्थिव शरीर को बस से गुरुग्राम से सैफई ले जाया जा रहा है।उधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
मुलायम सिंह यादव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,पीएम मोदी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती सहित देश के तमाम राजनेताओं,राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रमुख हस्तियोंं ने जताया दुख।
मुलायम सिंह यादव के भर्ती होने के बाद से अस्पताल में नेताओं के मिलने सिलसिला लगातार जारी था,रविवार को नेताजी का हाल जानने के लिए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया मेदांता अस्पताल पहुंचे।वहीं इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर अखिलेश यादव से की थी मुलाकात।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत कर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली,पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को आश्वासन दिया था कि वे हर संभव मदद और सहायता देने के लिए मौजूद हैं। वहीं, राजनाथ सिंह मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे।
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था,उनके पिता सुघर सिंह यादव एक किसान थे।मौजूदा वक्त में मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं,उत्तर प्रदेश की राजनीति अथवा देश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव प्रमुख नेताओं में शुमार रहें,वे तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहें और वो केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं,इसके अलावा मुलायम सिंह 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद भी चुने जा चुके।
मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की थीं,उनकी पहली पत्नी,मालती देवी की मृत्यु मई 2003 में हुई,वह अखिलेश यादव की माँ थी,मुलायम ने दूसरी शादी साधना गुप्ता से की।मुलायम सिंह और साधना के बेटे का नाम प्रतीक यादव है,हाल ही में साधना का निधन हो गया था।
मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी का किया था गठन
5 दशक का राजनीतिक सफर
o 1967,1974, 1977,1985, 1989, 1991,1993 और 1996 सहित 8 बार विधायक रहे।
o 1977 उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारी और पशुपालन मंत्री रहे तथा लोकदल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे।
o 1980 में जनता दल प्रदेश अध्यक्ष
o 1982-85 विधानपरिषद के सदस्य
o 1985-87 उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता
o 1989-91 में उत्तर प्रदेश के सीएम
o 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया।
o 1993-95 उत्तर प्रदेश के सीएम
o 1996 सांसद बने
o 1996-98 रक्षा मंत्री
o1998-99 में दोबारा सांसद
o1999 में तीसरी बार सांसद बन कर लोकसभा पहुंचे और सदन में सपा के नेता बने।
o अगस्त 2003 से मई 2007 में उत्तर प्रदेश के सीएम
o 2004 में चौथी बार लोकसभा सांसद
o 2007-2009 तक यूपी में विपक्ष के नेता
o मई 2009 में 5वीं बार सांसद
o 2014 में 6वीं बार सांसद
o 2019 से 7वीं बार सांसद