जन अधिकार पार्टी के मंडल स्तरीय सम्मेलन में विविध क्षेत्रोँ से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बाँदा,जन अधिकार पार्टी द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 3 अगस्त 2023 को निजामी पैलेस अलीगंज में संपन्न हुई।जहाँ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिसके मुख्य अतिथि रहे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा,उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में पार्टी को गति देने के लिए बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन में वर्तमान सरकार की नाकामियों को बताते हुए इसको उखाड़ फेंकने के लिए आवाहन किया गया,इसके अलावा मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ पार्टी चलेगी,जिसके लिए आप सबको कमर कस लेनी चाहिए, अंत में सम्मेलन में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समाप्त करने की घोषणा की कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष हनुमान दास राजपूत ने किया।