बाँदा के कौशलेश त्रिपाठी का अन्डर-19 नेशनल वॉलीबॉल टीम में हुआ चयन

बड़ोखर ब्लॉक के लोहरा गाँव निवासी कौशलेश त्रिपाठी का अन्डर-19 नेशनल वॉलीबॉल टीम में हुआ चयन।

बाँदा,ग्राम लोहरा ब्लाक बड़ोखर निवासी कौशलेश त्रिपाठी का चयन अन्डर-19 नेशनल वॉलीबॉल टीम में चयन किया गया है।कौशलेश लोहरा निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी के पुत्र हैं तथा पूर्व सांसद स्व०राम रतन शर्मा के पौत्र एवं अशोक त्रिपाठी जीतू के भतीजे है।

उल्लेखनीय है कि वे वर्तमान समय में देवरिया हास्टल में वॉलीबॉल खेल रहे हैं।कौशलेश त्रिपाठी के चयन से बाँदा जिले का नाम रोशन हुआ है,इसमें कुल 18 लड़के चयनित हुए हैं,जिसमें से 12 लड़कों का चयन किया जाएगा जो विश्व में अन्डर-19 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

उनके चयनित किए जाने पर वॉलीबॉल के वरिष्ठ खिलाड़ी शिवकुमार गुप्ता गजराज सिंह सबल सिंह अशोक तिवारी सुरेन्द्र सिंह मेजर मिथलेश पाण्डेय इन्द्र वीर सिंह आशुतोष मिश्र अंकित कुशवाहा आदि नें उन्हें हार्दिक बधाईयाँ दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form