भारत में नई बाइक के साथ-साथ पुरानी बाइक की डिमांड तेज है,सेकेंड हैंड बाइक उन लोगों द्वारा पसंद की जाती है,जिनका बजट कम है या जो पहली बार बाइक खरीदने की सोंच रहे हैं।इस समय आपको सेकंड हैंड बाइक खरीदने के कई विकल्प मिल जाएंगे।लेकिन सही जगह से बाइक खरीदना ज्यादा बेहतर है।
यदि आप बाइक खरीदने की सोंच रहे हैं।इस समय आपको सेकंड हैंड बाइक खरीदने के कई विकल्प मिल जाएंगे।लेकिन सही जगह से बाइक खरीदना ज्यादा बेहतर है।वर्तमान में कुछ अच्छे पोर्टल उपलब्ध हैं,जहाँ से आप सेकंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं,इसके अलावा आप कुछ खुले बाजार से संपर्क कर सकते हैं।यहाँ हम आपको बाइक देखो(bike dekho) पोर्टल पर उपलब्ध कुछ बेहतरीन सेकेंड हैंड बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं।यहाँ हम आपको बजाज ऑटो,होंडा और हीरो की Bikes कीजानकारी दे रहे हैं।
बजाज पल्सर 150 STD (2007 का मॉडल)
bike dekho वेबसाइट पर इस समय सेकंड हैंड बाइक सेक्शन में कई मॉडल आपको मिल जायेंगे,उसी सेक्शन में बजाज पल्सर 150 STD भी मौजूद है,इंजन की बात करें तो बाइक में 149cc का इंजन लगा है जोकि 14PS की पावर और 13.4 Nm का टॉर्क लगा है। एक लीटर में यह बाइक 65kmpl का माइलेज देती है बाइक में डिस्क और ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है इसमें Tubeless टायर्स लगे हैं।यह 2007 का मॉडल है। बाइक 53 हजार किलोमीटर चली है।फिलहाल इसकी फर्स्ट ओनरशिप है। इस बाइक की माँग 12,000 रुपए है।
होंडा सीबी शाइन (2011 का मॉडल)
इस लिस्ट में होंडा की सीबी शाइन भी मौजूद है।इस बाइक की माँग 12,000 रुपए है।यह मॉडल 2011 का मॉडल है।यह फर्स्ट ओनरशिप की है,अभी तक यह 72,000 किलोमीटर तक चली है।इंजन की बात करें तो बाइक में 125cc का इंजन लगा है जोकि 10.30 PS की पावर और 10.30 Nm का टॉर्क मिलता है। यह बाइक ड्रम और डिस्क ब्रेक के साथ है।इसमें Tubeless टायर्स दिए हैं। फिलहाल इसकी फर्स्ट ओनरशिप है। बाइक की कंडीशन अच्छी है।
हीरो स्पलेंडर प्लस (2018 का मॉडल)
इस लिस्ट में हीरो स्प्लेंडर प्लस भी सुमार है,यह 2018 का मॉडल है,यह बाइक सिर्फ 5000 किलोमीटर तक चली है और इसी फर्स्ट ownership है,यह सेल्फ एलाय व्हील के साथ है। इंजन की बात करें तो बाइक में 97.2 cc का इंजन लगा है जोकि 8.36 PS की पावर और 8.05Nm का टॉर्क मिलता है। इस बाइक में ड्रम ब्रेक लगे हैं, यह बाइक Tubeless टायर्स लगे हैं । इस बाइक की माँग 15,000 रुपये है।
बजाज सीटी 100 ES Alloy (2016 का मॉडल)
bike dekho वेबसाइट पर बजाज की सीटी 100 ES एलाय उपलब्ध है। इस बाइक की डिमांड 15,000 रुपए है।यह 2016 का मॉडल है।यह बाइक सिर्फ 42000 किलोमीटर तक चली है। फिलहाल इसकी फर्स्ट ओनरशिप है।बाइक की स्थिति बेहतर है।इंजन की बात करें तो इस बाइक में 102cc का इंजन लगा है जोकि 7.9PS की पावर और 8. 34Nm का टॉर्क देता है,यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से साथ है। इस बाइक में ड्रम ब्रेक लगे हैं। यह बाइक Tubeless टायर्स लगे हैं । यह बाइक इलेक्ट्रिक स्टार्ट के साथ है।
यहाँ ध्यान देने वाली बात यह,कि आप जब भी इन बाइक्स को खरीदने जायें तो फाइनल डील करने से पहले आप बाइक चलाकर जरूर देखें,साथ ही बाइक की हिस्ट्री और डॉक्यूमेंट की भी जाँच जरूर कर लें,ताकि आपकी डील सफल व संतुष्टि दायक रहे।