फिजी में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में बाँदा के कृष्ण दत्त सिंह ने बढ़ाया भारत का गौरव

नई दिल्ली,फिजी में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदी सम्मेलन में जनपद बाँदा के स्वराज्य कॉलोनी निवासी कृष्ण दत्त सिंह की लोक भारती प्रकाशन प्रयागराज से नव प्रकाशित पुस्तक छलकत जाए ज्ञान घट व्यंग संग्रह का विमोचन लोकार्पण भारत के विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन द्वारा किया गया।

हिंदी साहित्य विषय में विश्व लोक मंच से जनपद बाँदा के लेखक द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण संपूर्ण भारत राष्ट्र एवं हिंदी भाषी लोगों के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है।

इस गौरवपूर्ण विषय पर पूर्व जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष आनन्द सिन्हा,अपर जिला शासकीय अधिवक्ता रोहन सिन्हा सहित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश दुबे महासचिव ओम प्रकाश सिंह वरिष्ठ नेता व समाजसेवी जयराम सिंह, समाजसेवी नागेश खरे,अर्बन बैंक के महाप्रबंधक दिनेश दीक्षित आदि लोगों द्वारा इस महान साहित्यिक घटना को जनपद बाँदा के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय बताया गया।

स्वराज्य कालोनी बाँदा निवासी कृष्णदत्त सिंह वर्तमान में आरटीओ के पद पर तैनात हैं,इससे पूर्व उनको कई विश्वविद्यालयों द्वारा हिंदी साहित्य में योगदान हेतु डॉक्टर की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है, उनके स्व० पिता रामगोपाल सिंह जिला अधिवक्ता संघ के सदस्त रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form