यूपी में सरसों के तेल में भारी गिरावट जारी

लखनऊ,यूपी में सरसों के तेल के दाम में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। उल्लेखनीय है,कि पिछले कुछ समय से तेल के दाम स्थिर देखे जा रहे थे। यूपी में पिछले माह सरसों का तेल 180 रुपए प्रति लीटर तक पहुँच गया।

इसी बीच आज सरसों के तेल का दाम केवल 148 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।यूपी में आज 12 फरवरी को सरसों का भाव 148 रूपए प्रति लीटर हो गया है। कल 11 फरवरी को सरसों के तेल का दाम यहाँ 152 रूपए पर पहुँच गया था।यानि कि आज तेल के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली है।गौरतलब है,कि अन्य राज्यों के मुकाबले यूपी में सरसों का तेल कम दाम पर मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अन्य क्षेत्रों की तुलना में उत्तर भारत के राज्यों में सरसों तेल की खपत ज्‍यादा रिकॉर्ड की जा रही है।तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश,केरल,महाराष्ट्र और गुजरात में सूरजमुखी,सोयाबीन,बिनौला,मूंगफली जैसे अन्य तेलों की अधिक खपत देखने को मिल रही है।सप्लाई तेज होने से भी सरसों तेल के भावों में गिरावट हो रही है। कमोडिटीऑनलाइन डॉट कॉम के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 12 फरवरी को सरसों तेल का भाव 148 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया है।जबकि कुछ महीने पहले सरसों का तेल यूपी में 180 रुपए प्रति लीटर तक पहुँच गया था।

शहर भाव ( सरसों का तेल प्रति लीटर)

बाँदा 150 रुपए

गाज़ियाबाद 148 रूपए

लखनऊ 152 रूपए

आगरा 151 रूपए

मेरठ 147 रूपए

प्रयागराज 156 रूपए

अलीगढ़ 145 रूपए

कानपुर 200 रूपए

गौतम बुद्ध नगर 157 रूपए

हाथरस 147 रूपए

रायबरेली 156 रूपए

लगातार सरसों के तेल की कीमत में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।उधर,लगातार दाम में बदलाव से लोगों को राहत भी मिल रही है।वहीं सरसों तेल की बाजार में काफी ज्यादा डिमांड भी जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form