हनीट्रैप में फंसाकर युवक से ठगे 30 लाख,पुलिस ने गिरफ्तार करके फिर भेजा जेल।
फाइल फोटो:आरोपी राहिला बेगम बाँदा,एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने लखनऊ के एक युवक को हनीट्रैप का शिकार बनाया और उससे धीरे-धीरे करके करीब 30 लाख रुपए ऐंठ लिए।पुलिस ने केश दर्ज होने के बाद महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
पूर्व में इसी महिला का शिकार हुए बाँदा शहर के एक सर्राफा व्यवसायी शैलेश जडिया ने 7 महीने पहले आत्महत्या कर ली थी।इसमें इस महिला को इसके प्रेमी के साथ पुलिस ने जेल भेजा था।
ताजा मामले में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया,कि महिला ने फेसबुक के जरिए युवक को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं।इसी दौरान महिला ने चालाकी से युवक के कई आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए और फिर इसके बाद युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
हनीट्रैप में फंसे इस युवक ने धीरे-धीरे लगभग 30 लाख रुपए अपने खाते से युवती के खाते में ट्रांसफर कर दिए।इसके बाद भी युवती द्वारा लगातार उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिससे तंग आकर युवक ने शहर कोतवाली बाँदा में 10 दिन पहले मुकदमा पंजीकृत कराया था।
अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार गुरुवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार की गई महिला राहिला बेगम शहर कोतवाली अंतर्गत जरैली कोठी मोहल्ले की रहने वाली है।गिरफ्तारी के बाद महिला को जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है,कि 7 मई 2022 को इसी महिला ने शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी शैलेश जडिया को हनीट्रैप का शिकार बनाया था।महिला की धमकी से परेशान होकर व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली थी।