आरोपी राजस्थान का है और उसका इंस्टाग्राम अकाउंट बड़े बड़े महलों,लग्जरी गाड़ियों और सुरक्षा गार्ड की तस्वीरों से भरा हुआ है।
मुंबई,खुद को राजस्थान के शाही दरबार व खानदान का बता,लड़कियों से करता था ठगी,टिक टॉक एवं इंस्टाग्राम रील स्टार को पुलिस ने धर दबोचा।
मुंबई में लड़कियों के साथ जालसाजी करने का एक अनोखा मामला सामने आया है।गोरेगांव पुलिस ने आरे कॉलोनी से एक 25 वर्षीय युवक को सोशल मीडिया पर एक लड़की की निजी तस्वीरें अपलोड करने की धमकी देकर,उससे जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक,आरोपी पुखराज देवासी उर्फ राजवीर सिंह बड़ी ही मुस्तैदी व चालाकी से लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था,इसके लिए आरोपी ने एक अनोखा नायाब तरीका अपना रखा था।
आरोपी राजस्थान का है और उसका इंस्टाग्राम अकाउंट बड़े बड़े महलों,लग्जरी गाड़ियों और सुरक्षा गार्ड की तस्वीरों से भरा हुआ है।पता चला है,कि वह अब तक 50 से ज्यादा लड़कियों को ब्लैकमेल कर चुका है,आरोपी एक टिक टॉक और इंस्टाग्राम रील स्टार भी है।
आरोपी देवासी उर्फ राजवीर सिंह को अदालत में पेश किया गया,जहाँ उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।