यमुना लगातार उफान पर कानपुर-चिल्ला मार्ग किया गया बंद

यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से कानपुर-चिल्ला मार्ग किया गया बंद

बाँदा,यमुना के उफान के साथ जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कानपुर-चिल्ला मार्ग बंद कर दिया गया है।आवागमन रोकने के लिए यमुना के चिल्ला पुल पर दोनों तरफ बैरियर लगा दिए गए हैं। यमुना अपने खतरे के निशान 100 मीटर से 1.49 मीटर ऊपर बह रही हैं।जलस्तर बढ़ने से चिल्ला क्षेत्र के खजुरी, बजरंगी डेरा, चिल्ला, पलटीपुर, अमारा और सादी मदनपुर में तेजी से यमुना का पानी घुस रहा है।

बता दें,कि बुधवार सुबह तक यमुना जलस्तर 99.65 मीटर था। शाम को 100. 88 मीटर और गुरुवार दिन में 11 बजे 101.49 मीटर रिकार्ड किया गया। वहीं, केन नदी का जलस्तर घट रहा है।अपने खतरे के निशान 104 मीटर से नीचे 101.90 मीटर पर जलस्तर पहुंच गया है। कानपुर मार्ग बंद होने से वाहन पपरेंदा से हमीरपुर और तिंदवारी-बेंदा घाट-बहुआ होते हुए कानपुर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form