मंडल कारागार में निरुद्ध मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के वार्डर अब हर माह बदलेंगे
बांदा : मंडल कारागार में निरुद्ध पूर्वांचल माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा-व्यवस्था में बदलाव किया गया है।अब हर माह जेल वार्डर बदलेंगे जाएंगे,जोकि अलग-अलग जेलों से होंगे। आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में कुल 11 वार्डर सुरक्षा-व्यवस्था में लगाए जाते हैं।
प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्तार की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पहले उन्नाव, प्रयागराज के नैनी और कानपुर से जेल वार्डर अल्टरनेट भेजे जाते थे। बीते दिनों हुई घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए आलाधिकारियों ने बदलाव किया है।अब प्रदेशभर की जेल से वार्डर भेजे जाएंगे। बताया कि जैसे एक माह सहारनपुर से 12 जेल वार्डर भेजे जाएंगे तो दूसरे माह बरेली से भेजे गए जेल वार्डर की तैनाती होगी। हर माह अलग-अलग जेल से 12 वार्डर भेजे जाएंगे। बताया कि तीन शिफ्ट में ड्यूटी चार्ट बना है। एक शिफ्ट में 11 बार्डर मुख्तार की तन्हाई बैरक के बाहर सुरक्षा में तैनात किए जाते हैं। इनमें चार वार्डर दूसरी जेलों के रहते हैं, जोकि बैरक के पास लगाए जाते हैं। सात वार्डर बांदा जेल के होते हैं, जिनकी ड्यूटी बैरक के ईद-गिर्द रहती है।प्रभारी जेल अधीक्षक ने बताया कि हर माह अलग-अलग जेल से 12 वार्डर भेजे जाएंगे। कुल 33 वार्डर की ड्यूटी का चार्ट 24 घंटे में बना है। इनमें 22 वार्डर बांदा जेल के रहते हैं। बताया कि बरेली जेल से डिप्टी जेलर दुर्गेश सिंह को भेजा गया है। मुख्तार अंसारी की सुरक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी दुर्गेश सिंह की है।
माफ़िया डॉन बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब उनकी पत्नी अफ्शा अंसारी की गाजीपुर जनपद में करोड़ों रुपए की संपत्ति कुर्क की गई है। बीते बुधवार को 235 एकड़ में बनी इस संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है। 21 जून को मऊ जिलाधिकारी ने कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया था।
गाजीपुर के शेरपुर गांव में अफ्शा अंसारी की यह प्रॉपर्टी बनी हुई थी, जिसे कुर्क करने के लिए मऊ जिलाधिकारी ने आदेश दिया था। इसके बाद, जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार और अपर तहसीलदार के साथ कुर्की की कार्रवाई की गई। मऊ के सदर क्षेत्र अधिकारी धनंजय मिश्रा ने इस बाबत बताया,कि इस प्रॉपर्टी की अनुमानित कीमत 3.5 करोड़ रुपए है, जिसे विधि द्वारा स्थापित सिविल प्रक्रिया के विरुद्ध अपराध से अर्जित किया गया है।