डांट से क्षुब्ध एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली,बेटी की मौत से परिवार में मच गया कोहराम
फाइल फोटो : मृतका प्रभा
बाँदा: बबेरू कस्बे के देवी नगर निवासी राजनारायण प्रजापति की 17 वर्षीय पुत्री प्रभा जो लवकुश इंटर कालेज में कक्षा 9 में पढ़ती थी।रविवार को सुबह पिता और माँ बिंदी दोनो पशुबांडे पर मवेशियों को चारा डालने चले गए।इसी बीच उक्त छात्रा जागने के पश्चात घर की साफ सफाई करने के बाद कूड़ा बाहर फेंकने के बाद अन्दर कमरे में जाकर गले मे साड़ी का फंदा डालकर लटक गयी।
काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नही निकली पिता राजनारायण ने छोटे बेटे विनय से कहा,कि दीदी को बुला लाओ जब बुलाने गया तो देखा कि वह फांसी के फंदे में लटक रही थी।देखकर उल्टे पैर जाकर पिता को घटना की जानकारी दी।पशुबाड़े से दौड़ते हुए पति, पत्नी पहुंचे तो देखा कि बेटी प्रभा फंदे से लटक रही है।आनन-फानन नीचे उतारकर सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया मौत से परिवार में कोहराम मच गया,मृतक तीन भाई व तीन बहनों में पांचवें नंबर की थी,बताते हैं कि परिजनों ने पढ़ाई व सुबह जागने की बात को लेकर डांट दिया था,इसी के चलते उक्त छात्रा ने यह कदम उठाया है।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बाँदा भेज दिया है।उधर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पाठक का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है अस्पताल से मेमो आया था उसी के आधार से पर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा,जिसके बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

.webp)
